अररिया: पैकटोला में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में चाचा और भतीजा घायल, दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया
Araria, Araria | Mar 5, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के पैकटोला में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से चाची व भतिजा गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में गुरुवार की देर रात्रि 9:30 के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल चाची व भतीजा का इलाज किया जा रहा है।