लातेहार: जेपीएससी परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने किया केंद्रों का निरीक्षण, 19 अप्रैल को दो पालियों में होगी परीक्षा
लातेहार:- झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है। जिले में परीक्षा के सफल