हरिद्वार: कनखल स्थित श्रीयंत्र पुल के नीचे गंगा में मिली व्यक्ति की लाश, गोताखोर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किया बरामद
कनखल में गंगा में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची गोताखोर पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। बताया जा रहा है कि शव कहीं से बह कर आया है। पुलिस में शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में संपर्क भी किया है। घटना श्रीयंत्र पुल के नीचे की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।