गोह: दादर स्थित ठाकुरवाड़ी परिसर में दलपति और ग्राम रक्षा दल का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ
Goh, Aurangabad | Jun 13, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे गोह प्रखंड के दादर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महामंत्री रविरंजन कुमार ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन चापुक पंचायत के मुखिया अशोक मिस्त्री ने किया।