पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री आवास के पास शराब की बोतल मिलने पर ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा, होगी उचित कार्रवाई
मुख्यमंत्री आवास के पास शुक्रवार को भारी संख्या में शराब की खाली बोतलें बरामद की गई है। VVIP एरिया में और वह भी मुख्यमंत्री आवास के पास शराब की बोतल मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे लेकर जब एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार से सवाल पूछा गया तो शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी होगा उचित कार्रवाई की जाएगी