पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर व उनकी धर्मपत्नी अदिति मोर IRS (IT) ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों संग दीपावली मनाई। उन्होंने मिठाई, फल, वस्त्र व उपहार वितरित कर सेवा और स्नेह का संदेश दिया। बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए एसपी ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया।