कालपी: कदौरा के सिद्धार्थनगर में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, तीन माह पहले हुई थी शादी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
Kalpi, Jalaun | Jul 12, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर मोहल्ले में रविवार सुबह 10 बजे 21 वर्षीय सुशील अनुरागी ने घर के कमरे में पंखे के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की 3 माह पहले ही शादी हुई थी।