मंडला: मातृ दिवस पर दो बच्चों के साथ मां बेघर, ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने नगर पालिका ने हटाई झोपड़ी
Mandla, Mandla | May 10, 2026 मातृ दिवस के दिन एक मां अपने दो बच्चों और दिव्यांग पति के साथ बेघर हो गई। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने सरकारी भूमि पर बनी झोपड़ी को रविवार को 12 बजे नगर पालिका की टीम ने हटा दिया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। पीड़ित महिला दुर्गा झारिया ने बताया कि वह अपने दिव्यांग पति और दो बच्चों के साथ पिछले करीब 15 वर्षों से रह रही है।