पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति को पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
चौक थाना क्षेत्र में 2 पक्षों के आपसी विवाद में चली गोली में शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक अन्य व्यक्ति को पैर में गोली लग गई। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।