पटना ग्रामीण: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ₹1160000 की ठगी, पटना साइबर थाने में मामला दर्ज
शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर एक व्यक्ति से 1160000 रुपए की ठगी की गई थी। इस मामले में पीड़ित ने पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम 6:55 बजे साइबर थाना एसएचओ नीतिश चंद्र धारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ठगी किए गए रुपए में से कुल 860000 रुपए बरामद कर वास्तविक धारक के अकाउंट में वापस कर दिया गया है।