सुरसंड में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा की धूम, पूजक सह नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया तोरण द्वार का उद्घाटन
सुरसंड (सीतामढ़ी)। सुरसंड की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा को लेकर नवरात्र के प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे नगर में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों पर जगह-जगह आकर्षक तोरण द्वार बनाए गए थे। इन तोरण द्वारों का उद्घाटन पूजक सह नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया।
कलश शोभायात्रा को लेकर बूढ़ा पोखर पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कुंवारी कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरकर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
ऐतिहासिक दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह बनाए गए तोरण द्वार और भव्य कलश शोभायात्रा ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। पूरे नगर में आस्था और भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
Dumra, Sitamarhi | Oct 11, 2026