#गोण्डा सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर के बाद XUV ने मारी चपेट में, 4 युवकों की मौत, 3 घायल
गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद मदद को पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार XUV ने रौंद दिया। मृतकों में गुलशन, हसन मोहम्द, इम्तियाज अली और संजय कुमार तिवारी शामिल हैं। 3 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। DM प्रियंका निरंजन, विधायक अजय सिंह और ASP राधेश्याम राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
#GondaAccident #गोण्डाहादसा #RoadAccident #UttarPradesh #UPNews #GondaNews #HighwayTragedy #XUVAccident #BikeAccident #BreakingNews #GondaHighway #RoadSafety #UPPolice #GondaDM #TragicAccident
Budaun, Budaun | Jun 11, 2026