परिहार: महिला हेल्प डेस्क में सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई के निर्देश
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार परिहार थाना में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिला सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने को लेकर थाना स्तर पर विशेष पहल की जा रही है।