पूर्णिया पूर्व: दरगाह खेल मैदान पर 13 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजीगंज पंचायत के दरगाह खेल मैदान पर डीआरजेबीपी आदिवासी नवयुवक छात्र विकास समिति द्वारा आयोजित 13 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को किया गया।जिस दौरान मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह,अहिप जिलाध्यक्ष मनोज मोनू,ई०पंकज साह आदि ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया।