पंचायत राशि के दुरुपयोग पर कलेक्टर सख्त
📍 चिल्कापुर | भैंसदेही
ग्राम पंचायत चिल्कापुर में पंचायत कार्यों की समीक्षा के दौरान अधूरे निर्माण कार्यों के बावजूद ₹5.90 लाख राशि आहरित किए जाने की शिकायत सामने आई।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने संबंधित सचिव, सरपंच एवं जीआरएस को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं गबन से जुड़े मामले में जांच के आधार पर FIR सहित आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासकीय राशि के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📌 मामले में आगे की कार्रवाई जांच एवं संबंधित विभाग की प्रक्रिया के आधार पर होगी।
#Betul #Bhainsdehi #Chilkapur #Collector #Panchayat BreakingNews BetulNews
Betul, Betul | Sep 21, 2026