अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के झांसाखेड़ी गांव में एक आशा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना तब सामने आई जब परिजन महिला का शव अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।