कांडी: कांडी में गणिनाथ गोविंद जयंती पर शोभायात्रा और सम्मान समारोह आयोजित
Kandi, Garhwa | Sep 12, 2026 कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को मधेशिया हलवाई समाज की ओर से संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद की जयंती सह सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-हवन और झंडोत्तोलन से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया।