रूपवास: रूपवास में प्रधानमंत्री के विकास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, जनप्रतिनिधियों ने इसे बताया ऐतिहासिक कदम
कस्बे के मेला मैदान परिसर में शनिवार को बालोतरा जिले के पचपदरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।