मधेपुरा: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सिविल सर्जन पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम को सौंपा मांग पत्र
मधेपुरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर घूसखोरी, मनमानी और चिकित्सकों के शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को IMA के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।