बाह: आगरा ऑनर किलिंग: ITBP जवान से कोर्ट मैरिज से खफा पिता ने सोती हुई बेटी का दुपट्टे से गला घोंटकर ली जान
आगरा के जैतपुर इलाके से ऑनर किलिंग का एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने बाप और बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। एक पिता केवल अपनी झूठी शान की खातिर अपनी ही बेटी का कातिल बन बैठा और सोते समय उसकी सांसें छीन लीं। जैतपुर के किसान विमल शर्मा की बेटी अंकिता शर्मा का दिल पड़ोस के गांव नहटौली के अमित पचौरी पर आ गया था। दोनों एक ही कॉले