जमुई: कोर्ट परिसर में थूकने के आरोप पर बवाल, कुछ लोगों ने युवक की पिटाई की
Jamui, Jamui | May 2, 2026 शनिवार 1 बजे के करीब जमुई कोर्ट परिसर में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट में थूकने के आरोप को लेकर कुछ लोगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिरिस्ता पर पहुंचकर विरोध जताया, जिससे करीब आधे घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।