निघासन: सिंगाही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा पत्रकार से अभद्रता के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, भड़का आक्रोश
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही कस्बे में पत्रकार एवं व्यापारी गौरव गुप्ता के साथ कथित अभद्रता के विरोध में गुरुवार को पत्रकारों और व्यापारियों ने सिंगाही थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।