घाटमपुर: घाटमपुर में पान बेचकर बच्चे को पढ़ाया,बच्चे ने 10वीं में यूपी में 7वें नंबर पर आकर किया टॉप
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत घाटमपुर इलाके में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा में उत्तर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल करने वाले राज ने बताया कि आखिर वे कैसे तैयारी करते थे। पिता पान बेचकर बच्चे को पढ़ाते हैं। राज का सपना है कि वो भविष्य में सिविल सर्विसेज के माध्यम से देश की सेवा करे।