आगरा: दहेज के लिए महिला से मारपीट व हत्या का प्रयास करने वाले एक आरोपी को नेवल बेस कोच्चि से किया गया गिरफ्तार
Agra, Agra | Jun 13, 2024 थाना शाहगंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नेवल बेस कोच्चि से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, थाना शाहगंज पर वादी के द्वारा सूचना दी गई थी कि उसकी बहन के साथ ससुराली जनों के द्वारा मारपीट की गई है, एवं जान से मारने की नीयत से उसे छत से धक्का मार दिया गया है, इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेवल बेस कोच्चि से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।