आगरा: सिकंदरा क्षेत्र में आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण की शिकायत पर 18 दुकानों पर लगाई सील
Agra, Agra | Jun 12, 2024 आवास विकास परिषद ने बुधवार को अवैध निर्माण की शिकायत पर सिकंदरा क्षेत्र की 18 दुकानों को सील कर दिया। यह वह निर्माण थे जो स्वीकृत मानचित्र से विपरीत बनाए गए थे। इनके विरुद्ध पूर्व में आवास विकास परिषद की ओर से नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कर्ताओं ने नियमविरुद्ध निर्माण किया। जिसे सील किया गया हैं।