आगरा: थाना शाहगंज पुलिस ने नगला छहुआ रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किए दो पेशेवर चोर,कीमती आभूषण और मोटरसाइकिल बरामद
Agra, Agra | Jun 12, 2024 आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने दो पेशेवर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनका नाम इमरान और सुंदर चौहान हैं। दोनों शातिर चोरों ने बीते 11 जून को शाहगंज क्षेत्र के एक सोने मकान को निशाना बनाया था। जिनसे पुलिस ने सफेद धातु की एक सिल्ली,सोने की अंगूठी और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने दोनो चोरो को जेल भेज दिया हैं।