आगरा: आगरा के डीसीपी सिटी सूरज राय ने 30 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, सभी पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और दलाली के थे आरोप
Agra, Agra | Jun 13, 2024 आगरा के डीसीपी सिटी सूरज राय ने 30 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया हैं। डीसीपी की इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ हैं। जिन पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है,उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और कई मामलों में दलाली के आरोपों में जांच चल रही थी। यह कार्रवाई 9 थानों के पुलिसकर्मियों पर की गई है।