आगरा: बाइक व मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को जेल रोड से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Jun 12, 2024 थाना हरी पर्वत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने गस्त के दौरान मुखबिर के द्वारा प्राप्त सूचना पर जेल रोड के पास से गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।