बक्सर: संयुक्त कृषि भवन बक्सर में किसान समागम का आयोजन, 18 किसानों को पुरस्कार दिए गए
Buxar, Buxar | Mar 12, 2025 जिले के बाजार समिति रोड स्थित संयुक्त कृषि भवन,बक्सर के परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) द्वारा किसान समागम का आयोजन किया गया। वहीं किसान मेला का समन्वय आत्माकर्मी रघुकुल तिलक, चंदन कुमार सिंह एवं विकास कुमार राय द्वारा किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।