🏹 संघर्ष से स्वर्णिम सफलता तक… बालोद जिले के तोमन कुमार ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान! 🥇🇮🇳
नक्सली हमले में पैर गंवाने के बावजूद हौसला नहीं खोया। पूर्व CRPF जवान श्री तोमन कुमार ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में तोमन कुमार को सम्मानित करते हुए 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
यह सम्मान केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि का नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और कभी हार न मानने वाले जज्बे का सम्मान है।
तोमन कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! 💐
#TomanKumar #AsianParaGames2026 #GoldMedalist #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #ParaArchery #छत्तीसगढ़_गौरवान्वित
Balod, Chhattisgarh | Nov 13, 2026