बक्सर: एचपीवी टीकाकरण को लेकर बरुणा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हुई जागरूकता बैठक
Buxar, Buxar | May 18, 2026 पीएचसी सदर बक्सर अंतर्गत सोमवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बरुणा में एचपीवी गार्डासिल टीकाकरण को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस दौरान किशोरियों एवं अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण से बचाव और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही योग्य बालिकाओं का टीकाकरण भी किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अली आरीफ व बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह ने जागरूक किया।