बिलासपुर: भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोगों का फूटा गुस्सा, बिलासपुर में लगातार बिजली कटौती और खराब ट्रांसफार्मरों से परेशानी
गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, भीषण गर्मी में बिजली संकट, लोगों का फूटा गुस्सा बिलासपुर में लगातार बिजली कटौती और खराब ट्रांसफार्मरों से परेशान लोगों ने नेहरू नगर बिजली कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि बिजली बाधित होने से पानी संकट भी गहरा गया है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।