कोईलवर: बहियारा में श्री बालाजी नरसिंह भगवान का मंदिर बना नया आस्था का केंद्र, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है
कोईलवर प्रखंड के बहियारा में करीब 11 करोड़ की लागत से निर्मित श्री बालाजी नरसिंह भगवान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है। बिहार में अपनी तरह का यह पहला भव्य नरसिंह मंदिर बताया जा रहा है, रविवार की शाम 5:30 मंदिर के आचार्य में बताया कि दर्शन के लिए सुबह 7:00 से लेकर दोपहर 11:30 बजे तथा शाम 4:00 से शाम 7:30 बजे तक निर्धारित है।