ऊना: जेएनवी पेखूबेला में आयोजित एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखी इमोशनल इंटेलिजेंस की अहमियत
6वीं हिमाचल प्रदेश प्रथम कंपनी एनसीसी ऊना द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को इमोशनल व इंटरपर्सनल इंटेलिजेंस पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। जेएनवी के प्राचार्य राज सिंह ने कैडेट्स को भावनात्मक समझ और संबंध कौशल की महत्ता समझाई। साथ ही नक्शा पढऩे, फायरिंग व ड्रिल की व्यावहारिक कक्षाएं भी हुईं।