#शुद्धिकरण मामले में #युवा_कांग्रेस का #ज़ोरदार_प्रदर्शन।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी जनसभा के बाद शुद्धिकरण किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। युवा कांग्रेस ने शुद्धिकरण के दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर कूच किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे कांग्रेसियों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।जिसमें कई कार्यकर्ता घायल भी हो गए।
आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर प्रशासन ने त्रिस्तरीय बारकेटिंग व्यवस्था की थी ताकि कार्यकर्ता डीएम कार्यालय में घुस ना सके। उसके बाबजूद कार्यकर्ता बैरिकेटिंग पर चढ़ गए जिस कारण पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।
रुद्रपुर उत्तराखंड