बलिया: बलिया में पैतृक जमीन विवाद में विधवा ने मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की
Ballia, Ballia | Oct 28, 2026 बलिया के ओक्डेनगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोनार पट्टी में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर एक विधवा महिला ने अपने जेठ पर रास्ते की जमीन बेचने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि नगरपालिका ने उसकी आपत्ति के बाद भी बिना अनुमति नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली। लगातार शिकायतों के बावजूद न्याय न मिलने पर अब महिला मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रही है।