जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- स्नान के लिए असुरक्षित गंगाजल पीएम के प्रयासों से आचमन योग्य बना
Sadar, Varanasi | Nov 16, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नमो घाट के उद्घाटन समारोह में शाम छः बजे संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे देव दीपावली के इस अद्वितीय पर्व के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं।