उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद
Sadar, Varanasi | Nov 16, 2024 उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विश्व के सबसे बड़े और सुंदर घाट 'नमो घाट' का शाम 6 बजे उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उप राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सनातन की भूमि है और काशी इसका केंद्र है।