सामने घाट पुल से गंगा में कूदने पहुंची महिला, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का किया प्रयास
Sadar, Varanasi | Nov 16, 2024 वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित सामने घाट पुल पर उसे समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला पुल से गंगा में छलांग लगाने के लिए खड़ी हो गई। महिला को कूदते देख वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना जैसे ही लंका थाने पुलिस को हुई तुरंत थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा पूरे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को समझाने का प्रयास किया।