जिले में देव दिवाली पर 84 घाट 25 लाख दीयों से जगमगाए, की गई आतिशबाजी
Sadar, Varanasi | Nov 16, 2024 वाराणसी में देव दिवाली मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं ने मां गंगा किनारे 84 घाटों और 700 मठों-मंदिरों में 25 लाख दीये जलाए। 8 घाटों पर करीब 60 मिनट तक ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी हुई। आसमान सतरंगी नजर आया। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लेजर शो ने दीपोत्सव की खूबसूरती और बढ़ा दिया।