वाराणसी में गंगा स्नान कर रहा युवक डूब गया, हुई मौत
Sadar, Varanasi | Nov 15, 2024 वाराणसी के लाली घाट पर एक युवक गंगा में डूब गया। उसे डूबता देख आसपास के लोग चीख-पुकार करने लगे। जल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि आगे जाकर स्नान करने के लिए मना किया जा रहा था, लेकिन वह नहीं माना।