तिलहर: पुलिस ने ग्राम धनेली पल्टू स्थित लाल पेट्रोल पंप के पास से 751 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को दबोचा
तिलहर, शाहजहाँपुर। तिलहर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 751 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।