बैहर: बैहर में शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त की हत्या, बैहर पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार न्यायालय में किया
थाना बैहर पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। प्रेस नोट से शुक्रवार लगभग शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार गत रात वार्ड क्रमांक 5 कंपाउंडर टोला बैहर निवासी लखन धुर्वे अपने मित्र कनई उर्फ अमर सिंह राजपूत के घर गया था। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने