शिवपुरी नगर: जल संकट पर भड़कीं अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कहा- दलालों के हाथ में है नपा की कमान, 3 दिन में दोबारा बैठक बुलाई
शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर बुलाई गई थी, लेकिन शहर में गहराते पानी संकट के कारण पूरा एजेंडा पीछे छूट गया। बैठक के दौरान पार्षदों ने पेयजल व्यवस्था, गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर हंगामा किया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब नगर पालिका के सीएमओ इशांक धाकड़ बैठक में अनुपस्थित रहे।