जोधपुर: कायलाना घूमने गए युवक की मोटरसाइकिल हुई चोरी, प्रताप नगर थाने में केस दर्ज करवाया
जोधपुर के कायलाना घूमने गए युवक ऊंट की घाटी निवासी मनोहर की मोटरसाइकिल आज सुबह दिनदहाड़े बदमाश चोरी कर ले गया।इस संबंध में उसने प्रताप नगर थाने में केस दर्ज करवाया है, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा से मोटरसाइकिल चुराने वाले का पता लगाया जा रहा है।