रावतसर: पोहड़का में एक राय होकर व्यक्ति के साथ की गई मारपीट व दी गई जातिसूचक गालियां, रावतसर थाने में 3 लोगों पर मामला हुआ दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में शनिवार को तीन जनों पर मारपीट व जाति सूचक गालियां निकालने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पोहड़का निवासी संदीप नायक ने राजेंद्र, कमलेश व एक अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाया है। रावतसर पुलिस ने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पोहड़का गांव का मामला है।