रावतसर: क्षेत्र में बढ़ते नशे को लेकर नागरिकों में रोष, एसडीएम को विरोध स्वरूप सौंपा ज्ञापन
रावतसर में बढ़ते नशे को लेकर विरोध स्वरूप नागरिकों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सोपा है। प्रशासन से नशे पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा गया है। बढ़ते नशे के चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया प्रश्न उठे हैं। प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।