रावतसर कस्बे में गुरुवार को एक युवक की नशे की ओवर डोज के चलते मौत हो जाने का मामला सामने आया है। युवक मुकेश पुत्र शंकर नाई निवासी वार्ड नंबर 25 रावतसर की मौत हुई है। मृतक युवक का शव शिहाग कटला में मिला है। मृतक युवक के परिजनों ने रावतसर थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।