धार: धामनोद वन क्षेत्र के तितीपुरा रेंज में मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
धार जिले के धामनोद वन क्षेत्र के तितीपुरा रेंज में तेंदुए का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी, सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।