BAGHPAT DESK : बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा में कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पुरा महादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िए रंग-बिरंगी और आकर्षक धार्मिक झांकियों के साथ कांवड़ मार्ग से गुजरते नजर आए।
कांवड़ियों की झांकियां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष गूंज रहे हैं। भक्ति के माहौल के बीच शिवभक्त उत्साह और उमंग के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बरनावा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी लगातार गश्त और निगरानी कर रहे हैं, जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं।
प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल और अन्य आवश्यक �